प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए टिहरी पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के नेतृत्व में 14 पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट्स को रवाना किया गया। यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इन यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनमें यातायात निदेशालय से 6, सीएसआर से प्राप्त 5 और अन्य 3 यूनिट्स शामिल हैं। ये बाइक यूनिट्स यात्रा मार्गों पर लगातार गश्त करते हुए यातायात नियंत्रण जाम की स्थिति को तुरंत खत्म करने और आपातकालीन सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगी। यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें टोपी और रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। इससे भीषण गर्मी और प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को राहत मिलेगी और वे बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे। यातायात व्यवस्था में सहयोग कर रहे वॉलेंटियर्स को टी-शर्ट देकर एक समान पहचान दी गई जिससे समन्वय बेहतर हो और श्रद्धालुओं को सहायता आसानी से मिल सके। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभालती नजर आईं। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यातायात को व्यवस्थित किया। उनकी सक्रियता और नेतृत्व से पुलिस बल का मनोबल भी मजबूत हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान सतर्कता संयम और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। टिहरी पुलिस के इन प्रयासों से चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल रही है।
Spread the love