Spread the love

नागेन्द्र इंका बजीरा में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य व सम्मान में शनिवार को नागेन्द्र इंका बजीरा में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गयी है। शनिवार को रुद्रप्रयाग विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी ने कहा है कि यह यात्रा देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने का प्रतीक है।उन्होंने कहा है कि बताते हुए कहा है कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा पूरे राज्य सहित देशभर में सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नागेन्द्र इंका बजीरा परिसर से गांव के विभिन्न हिस्सों में निकाली गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी ने छात्र छात्राओं सहित उपस्थित अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से हमारे देश के सैनिक सीमा पर पहरा दे रहे हैं,ठीक उसी प्रकार से अभिभावकों को भी अपने बच्चों के प्रति सदैव चौकन्ना रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा पर निकले विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी व नागेन्द्र देवता रावल बसंत सिंह राणा का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी,नागेन्द्र देवता के रावल बसंत सिंह राणा,भगतसिंह राणा,भरत सिंह रावत,मनोज नेगी, प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा,कार्यक्रम संचालक भरत सिंह चौहान,प्रीति बिष्ट,रश्मि नेगी,गौतम भट्ट,अनिल स्नेही,उत्तमा,ज्योति गुसाई,योगेश उनियाल,सतीश राणा,धनी लाल,मोर सिंह,विजय सिंह,सीता देवी,पूर्णी देवी सहित कई महिलाएं व अभिभावकों ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर तिरंगा शौर्य यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp