Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में विकास भवन सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी विकासखंडों में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए सुधार पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में निर्देश दिए गए कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता अभियान तेज किया जाए और संबंधित मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को नियमित फील्ड विजिट सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध और सही तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पिछले माह की तुलना में बेहतर प्रगति पर विभाग की सराहना भी की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्याम विजय ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर पर प्रसव की संख्या शून्य करने के लिए फील्ड स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में होम डिलीवरी प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों विभिन्न विकासखंडों के स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति और लिंगानुपात सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। फकोट प्रतापनगर और देवप्रयाग क्षेत्रों में चल रहे विशेष अभियानों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा विकासखंडवार प्रगति रिपोर्ट उपलब्धियां मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयास और अन्य आवश्यक आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम ओपीडी और आईपीडी सेवाएं रेफरल व्यवस्था 108 एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति और मोतियाबिंद मुक्त ग्राम पंचायतों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला अस्पताल बोराड़ी के चिकित्साधिकारी अमित राय पीएचसी नरेंद्रनगर की चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता डॉ.ऋषभ सहित अन्य चिकित्सक और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp