Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रानीपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सलेमपुर निवासी दीपक को लिपटिस बाग क्षेत्र से पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से माल्टा मार्का देशी शराब के 40 टेट्रा पैक बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी दीपक पुत्र मन्नू निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp