Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात और ज्ञात शवों के पोस्टमार्टम से संबंधित लंबे समय से लंबित 48 बिसरा माल का विधिवत निस्तारण किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मालखाने में रखे बिसरा माल के निस्तारण के लिए कार्रवाई शुरू की गई। इस प्रक्रिया में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में कार्य किया गया। निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी हरिद्वार से पत्राचार किया गया जिसके बाद 30 अप्रैल 2026 को एक समिति गठित कर आदेश जारी किए गए। गठित समिति की उपस्थिति में 4 मई 2026 को थाना श्यामपुर में रखे 48 बिसरा जार और पुलिंदों का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। समिति में क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी थानाध्यक्ष नितेश शर्मा तहसीलदार सचिन चिकित्सक डॉ.आरती बहल और सहायक अभियोजन अधिकारी तुषार जौशल शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत अपर उपनिरीक्षक दरम्यान सिंह और हेड कांस्टेबल पंकज देवली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp