प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के बिनारसी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही दोनों पक्षों से अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। घटना 1 फरवरी 2026 की है जब रविदास जयंती शोभायात्रा के बाद पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने गांव के युवक आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने आक्रोशित होकर मांगेराम को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया और गांव में आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस पहले ही 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी थी और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने 3 मई 2026 को चुड़ियाला ईंट भट्टे के पास से वांछित आरोपी मनीष और सुमित को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष पुत्र रामबतोरा निवासी ग्राम बिनारसी उम्र 42 वर्ष और सुमित पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम बिनारसी उम्र 22 वर्ष शामिल हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह उपनिरीक्षक पुनीत दनोशी उपनिरीक्षक बालम सिंह कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
Spread the love