Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के गंगनहर क्षेत्र में जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। दिलशाद निवासी पाडली गुर्जर ने कोतवाली गंगनहर में शिकायत दी थी कि 19 अप्रैल 2026 की रात सौरभ उर्फ बल्ली विपुल दक्ष प्रणव शोएब सहित छह लोगों ने उसके घर पर पहुंचकर उसके पुत्र सुहेल उर्फ टिटला को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी रुड़की और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। 3 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पनियाला मुर्गी फार्म तिराहे के पास से सौरभ उर्फ बल्ली को एक देसी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से दो खोखा कारतूस भी बरामद किए गए जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। इसके अलावा दूसरे आरोपी शोएब को रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ उर्फ बल्ली निवासी डिफेंस कॉलोनी रुड़की और शोएब निवासी ढंडेरा रुड़की शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार उपनिरीक्षक नवीन कुमार उपनिरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल अरविंद भाटी कांस्टेबल प्रभाकर नितिन महिपाल सिंह और रविंद्र खत्री शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp