Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। भगवानपुर निवासी एक महिला ने 3 मई 2026 को कोतवाली गंगनहर में शिकायत दी कि 2 मई 2026 की शाम कार्तिक तोमर और 2-3 अज्ञात लड़कों द्वारा उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश तेज की गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर 4 मई 2026 को नामजद आरोपी कार्तिक तोमर को नन्हेड़ा अनन्तपुर क्षेत्र में मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते से हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी कार्तिक तोमर पुत्र कमल कुमार निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीष कवि कांस्टेबल नितिन कुमार कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल महिपाल सिंह शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp