प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कानून व्यवस्था भंग करने और आपसी मारपीट करने वाले 7 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पंतदीप पार्किंग के पास दो पक्षों के बीच पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और झगड़ा बढ़ाने की स्थिति में थे। संभावित संज्ञेय अपराध को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 7 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा उपनिरीक्षक नवीन नेगी कांस्टेबल राकेश सिंह और कांस्टेबल लखन सिंह शामिल रहे।
Spread the love