Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 14 लोगों को पकड़ते हुए 3 वाहनों को सीज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां शराब के नशे में राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सार्वजनिक स्थानों और शराब की दुकानों के आसपास शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 7 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही 3 वाहनों को भी सीज किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में बहादराबाद पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp