प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 55 शिकायतें तथा ऑनलाइन माध्यम से 15 शिकायतें दर्ज की गईं। इस प्रकार कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व भूमि विवाद विद्युत राशन अतिक्रमण जलभराव और पेयजल से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। न्यू विष्णु गार्डन निवासी सचिन वर्मा ने नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा कर डेयरी संचालन और गंदगी फैलाने की शिकायत की। अहमदपुर ग्रांट निवासी सतवीर सिंह ने भूमि की पैमाइश और निशानदेही कराने की मांग रखी। औरंगाबाद की जिला पंचायत सदस्य विमलेश देवी ने क्षेत्र में लंबे समय से कम विद्युत आपूर्ति के कारण सिंचाई में हो रही परेशानी को उठाया। भगतनपुर निवासी प्रदीप कुमार धीमान ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन शुरू न होने की शिकायत की। रोहलकी किशनपुर के पंकज कुमार ने ग्राम सभा में फैले कूड़े-कचरे और अवैध गोबर हटवाने की मांग की। अतमलपुर बौंगला शांतरशाह और खेड़ली के किसानों ने वन गुर्जरों द्वारा फसलों को नुकसान और अतिक्रमण की समस्या उठाई। द्वारिका विहार कॉलोनी सलेमपुर के सचिन चौहान ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। जनपद की 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई गईं। ग्राम दुधला दयालवाला के प्रधान यशपाल सिंह ने एनएचएआई से हाईवे पर संकेतक बोर्ड लगाने और सिंचाई विभाग से गंगा किनारे तटबंध निर्माण की मांग की। वहीं गोरधनपुर गांव के निवासियों ने उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में जलभराव की समस्या उठाई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है वहां विभागीय समन्वय के साथ निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। वर्तमान में एल-1 स्तर पर 591 और एल-2 स्तर पर 111 शिकायतें लंबित हैं जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हरगिरि जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता दीपक सैनी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।
Spread the love