प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने महिला थाना सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि धारी देवी से बिलकेदार बाजार क्षेत्र और गहड़ क्षेत्र तक 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत से योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के लिए 268 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है जिसमें श्रीकोट क्षेत्र में 22 किलोमीटर और श्रीनगर क्षेत्र में 54 किलोमीटर आंतरिक लाइन प्रस्तावित है। उन्होंने जानकारी दी कि धारी देवी मंदिर के पास स्नान घाट और रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सारदानाथ घाट बुटोला आवास क्षेत्र श्रीकोट स्टेडियम विद्या मंदिर और केशवराय मठ के पास सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा जिससे आपदा के जोखिम को कम किया जा सके। धारी देवी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नगर में झूलते विद्युत तारों को हटाने के लिए 20 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। वहीं 800 करोड़ रुपये की लागत से मरीन ड्राइव निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय के विकास के लिए दिए जाएंगे और 21 करोड़ रुपये की लागत से ठंडी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे और श्रीनगर में 300 करोड़ रुपये की लागत से गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के लिए भवन टैक्सी स्टैंड चालकों के लिए भवन टिहरी भवन तथा एनआईटी आईटीआई और विश्वविद्यालय में रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर गुड्डी गैरोला सीमा भंडारी भास्करानंद अंथवाल सहित पेयजल निगम जल संस्थान सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love