प्रदीप कुमार
पौड़ी/गढ़वाल। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 मई 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत सरकारी अर्धसरकारी निजी विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 12 हजार 27 बच्चों किशोरों और किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल दी जाएगी। जो लाभार्थी इस दिन छूट जाएंगे उनके लिए 14 मई को मॉप-अप डे निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विकासखंड स्तर पर दवा वितरण के साथ स्कूल प्रबंधन आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के अभाव में बच्चों में कृमि संक्रमण हो जाता है जिससे खून की कमी कुपोषण और शारीरिक व मानसिक विकास प्रभावित होता है। इसके चलते बच्चों में थकान चिड़चिड़ापन और पढ़ाई में रुचि की कमी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एल्बेंडाजॉल दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे हर वर्ष बच्चों को दिया जाता है जिससे कृमि नष्ट होते हैं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और निर्धारित तिथि पर दवा अवश्य दिलवाएं ताकि बच्चे स्वस्थ और कृमि मुक्त रह सकें।
Spread the love