Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/गढ़वाल।जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से पौड़ी ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ल्वाली गग्वाडा डांग तमलाग सुमेरपुर और नौटियाल गांव में विशेष जागरूकता एवं एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी के लक्षण बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है और समय पर जांच तथा नियमित दवा लेने से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।‌ इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच के लिए प्रेरित किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक टीबी जांच की सुविधा पहुंचाना है ताकि अधिक से अधिक लोगों की समय पर पहचान और उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पौड़ी ब्लॉक में 32 एक्स-रे और 4 स्पूटम सैंपल लिए गए। वहीं 24 मार्च से अब तक जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 4708 टीबी एक्स-रे किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में एसटीएस नीरज भंडारी सीएचओ दीपिका संध्या एएनएम ममता संध्या और सुरेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp