प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय टिहरी गढ़वाल में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें हेड कांस्टेबल से एडिशनल सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत कर्मियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पदोन्नत कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारियों का विस्तार है। उन्होंने पदोन्नत कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बल में समर्पण और कड़ी मेहनत का हमेशा सम्मान किया जाता है। उन्होंने बताया कि टिहरी पुलिस अपने कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस तरह के आयोजन न केवल कर्मियों को सम्मानित करते हैं बल्कि पूरे पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। यह अवसर पदोन्नत कर्मियों के लिए गर्व का क्षण रहा वहीं पूरे पुलिस परिवार के लिए भी प्रेरणादायक बना। टिहरी पुलिस द्वारा कर्मियों के सम्मान और उत्साहवर्धन की यह परंपरा आगे भी जारी रखने की बात कही गई।
Spread the love