Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में आदिति पैलेस में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विकास संगठन सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में श्रीनगर मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। चर्चा के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देना और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने मंडल स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन दिनेश पटवाल ने किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp