प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में भाजपा मंडल कार्यालय में पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय भाजपा विजय भाजपा के नारों से माहौल गूंजता रहा। डॉ.धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में बंगाल चुनाव के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकासपरक नीतियों की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगे भी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि उन्होंने और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बंगाल चुनाव में प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी वरिष्ठ भाजपा नेता शशि जुयाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय सहित पार्षदगण भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spread the love