प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने जुआ सट्टा में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि पथरी पावर हाउस के पास सिम्बल तिराहे के समीप एक खाली मैदान में एक व्यक्ति अवैध रूप से जुआ सट्टा चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिब पुत्र मेहताब निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर निकट उमर मस्जिद थाना रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची पैन और 1020 रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम साहिब पुत्र मेहताब निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर निकट उमर मस्जिद थाना रानीपुर हरिद्वार बरामदगी सट्टा पर्ची पैन और 1020 रुपये नकद पुलिस टीम कांस्टेबल संजय बलूनी कांस्टेबल अजय कुमार
Spread the love