Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब और जुआ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बहादराबाद थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने बढेडी शान्तरशाह सहदेवपुर रोड और हलवाहेड़ी तिराहा क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब तस्करी और जुआ में संलिप्त तीन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 ट्रैटा पैक देशी मशालेदार शराब, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और जुआ सामग्री जिसमें सट्टा गत्ता और पैन शामिल हैं बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में अरुण पुत्र कुंवरपाल निवासी बहादरपुर सैनी ललित पुत्र गुलदास निवासी रावली महदूद और गुलशेर पुत्र तालिब निवासी मरगूबपुर शामिल हैं। एक आरोपी से अवैध कच्ची शराब के साथ मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। बहादराबाद पुलिस द्वारा अवैध नशे और जुआ के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह कांस्टेबल मुकेश नेगी हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह कांस्टेबल अंकित कुमार कांस्टेबल चन्दन सिंह होमगार्ड अभिषेक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp