प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सिडकुल थाना क्षेत्र के खानाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने औचक छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां मौके से 06 लीटर कच्ची शराब करीब 200 लीटर लाहन एक भट्टी कच्ची शराब बनाने के उपकरण विभिन्न आकार के लोहे और प्लास्टिक के ड्रम तथा प्लास्टिक कैन बरामद किए गए। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कच्ची शराब बनाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचने का कार्य कर रहा था। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी ज्वालापुर हाल निवासी ग्राम खानाटीरा थाना सिडकुल हरिद्वार पुलिस टीम थानाध्यक्ष अजय शाह वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह कांस्टेबल अजय डोबाल कांस्टेबल तनवीर अली कांस्टेबल नरेंद्र चौहान
सिडकुल क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में चल रही कच्ची शराब की भट्टी पर छापा एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार
