प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में लंबे समय से प्रतीक्षित कैथ लैब अब शुरू होने जा रही है। 8 मई 2026 शुक्रवार से इस अत्याधुनिक सुविधा का संचालन प्रारंभ होगा जिसके साथ ही अस्पताल में हृदय रोग से जुड़े ऑपरेशन और जांचें भी शुरू हो जाएंगी। यह कदम गढ़वाल क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दून अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय 8 मई शुक्रवार और 9 मई शनिवार को बेस अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान वे ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के कार्डियक ऑपरेशन भी करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कैथ लैब के संचालन को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने सभागार में मेडिसिन विभाग फार्मासिस्ट नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी दवा आपरेशन संबंधित सभी जरूरतों के साथ अन्य व्यवस्थाएं गुरुवार तक पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। इस नई सुविधा का लाभ केवल स्थानीय निवासियों तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को भी आपातकालीन हृदय संबंधी उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि कैथ लैब पूरी क्षमता के साथ संचालित हो और मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं बिना देरी के मिल सकें। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।
Spread the love