प्रदीप कुमार
रुड़की/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृता को पुलिस पहले ही सुरक्षित बरामद कर चुकी थी। घटना में वादी द्वारा 17 अप्रैल 2026 को कोतवाली रुड़की में शिकायत दी गई कि आजम पुत्र मुमताज निवासी हरोड़ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच उप निरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए 18 अप्रैल 2026 को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। आगे की कार्रवाई के तहत 05 मई 2026 को आरोपी आजम अपने परिजनों के साथ थाने पर उपस्थित हुआ जहां पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी का नाम आजम पुत्र मुमताज निवासी हरोड़ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम उप निरीक्षक अंशु चौधरी कांस्टेबल लाइक अहमद महिला कांस्टेबल स्वीटी
