प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कनखल क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को कई दिनों से परेशान कर रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना में बजरीवाला कनखल निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसकी नाबालिग पुत्री जो स्कूल आती जाती है उसे एक युवक पिछले 5-6 दिनों से परेशान और छेड़खानी कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम रियाज पुत्र हुसैन अली निवासी गुर्जर बस्ती पदार्था थाना पथरी हरिद्वार हाल निवासी बजरीवाला थाना कनखल हरिद्वार पुलिस टीम महिला उप निरीक्षक सीमा आर्य हेड कांस्टेबल संजय धनाई कांस्टेबल विशन चौहान कांस्टेबल जितेंद्र राणा
Spread the love