प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथियों में एडीएम रुद्रप्रयाग बीडीओ अगस्त्यमुनि सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्य अदिति नेगी ने सभी अतिथियों का ‘ग्रीन वेलकम’ (पौधा भेंट) और शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा वहीं सत्र 2024-25 में कक्षा 10 और 12 दोनों में 100% परिणाम दर्ज किया गया। इसके अलावा केन्द्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में विद्यालय ने परीक्षा परिणाम में चौथा स्थान प्राप्त किया। कला उत्सव में भी विद्यालय के छात्रों ने संभागीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत को याद करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से कैम्पा (CAMPA) निधि के अंतर्गत विद्यालय के नए भवन हेतु 1.80 लाख रुपये स्वीकृत हुए जिससे निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही वर्तमान विधायक आशा नौटियाल और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण के बाद विद्यालय की क्षमता 480 से बढ़कर 960 छात्रों तक हो जाएगी। समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। लोक नृत्य पहाड़ी गीतों और भारत की सुर यात्रा मेडले ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक के माध्यम से श्रमिकों के महत्व को भी प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में सत्र 2025-26 के दौरान शैक्षणिक खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 में केवीएस देहरादून संभाग के शीर्ष 1.5% छात्रों में स्थान बनाने वाले कक्षा 12 के छात्र विनम्र भट्ट को ₹10,000 तथा कक्षा 10 के छात्र अभिनव नेगी को ₹5,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ऐश्वर्या रावत ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में कन्नड़ लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Spread the love