Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले विकासखंड पाबौं के अंतर्गत ग्राम सभा छानी तथा विकासखंड खिर्सु के अंतर्गत चंडीगांव में विशेष जागरूकता और टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को टीबी के लक्षण बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एएनएम कुसुमलता ने उपस्थित लोगों को बताया कि टीबी की समय पर जांच और नियमित दवा लेने से इसे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच परामर्श दवाएं और पोषण सहायता प्रदान की जाती है। शिविर के दौरान कुल 142 टीबी एक्सरे किए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान छानी अंजना एसटीएस आशीष अरुण शाह सीएचओ सोनल रावत एएनएम पीतांबरी सुनील खंडूड़ी विमला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp