Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। फर्जी टोल फ्री नंबर बनाकर कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा एक व्यक्ति से यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। दिनांक 08 मार्च 2026 को वादी लक्ष्मण सिंह निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दी गई कि उन्होंने गूगल पर पोस्ट ऑफिस का टोल फ्री नंबर सर्च किया जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए संपर्क किया। आरोपी ने विश्वास में लेकर यूपीआई के माध्यम से वादी से एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सर्विलांस की मदद से गहन जांच की गई। जांच के दौरान अभियुक्त की पहचान सिराज अंसारी निवासी करमाटांडा जिला जामताड़ा झारखंड के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से ही एक अन्य साइबर ठगी के मामले में जेल में निरुद्ध था। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अभियुक्त को अभिरक्षा में लिया गया तथा आगे की कार्रवाई पूर्ण कर उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त का नाम सिराज अंसारी निवासी करमाटांडा जिला जामताड़ा झारखंड पुलिस टीम उप निरीक्षक किशनदत्त शर्मा कांस्टेबल दुष्यंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp