Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने की। बैठक में पूर्व में ग्राम स्तर पर आयोजित डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति और शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसी माह शेष ग्रामों में भी समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर पुनः आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इन शिविरों में भाग लेकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करें और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp