Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात बाधित न हो इसके लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ हरिलोक तिराहा ज्वालापुर और बहादराबाद टोल प्लाजा क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले जो भी कार्य पूरे किए जा सकते हैं उन्हें त्वरित गति से पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री और मलबे को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से तेजी से पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जो कार्य रात्रि में किए जा सकते हैं उन्हें रात के समय ही पूरा करने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित कुमार राजकुमार पांडे इंजीनियर उत्तम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp