प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अग्निशमन सेवा सप्ताह 04 मई से 10 मई 2026 के अंतर्गत जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में जिला उपजिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फायर मॉक ड्रिल और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 06 मई 2026 को सीएचसी थलीसैंण उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल तथा बेस चिकित्सालय कोटद्वार में फायर टीमों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों को आग लगने के कारण बचाव के उपाय फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही कृत्रिम आग के माध्यम से आग बुझाने हाइड्रेंट सिस्टम के उपयोग तथा घायलों के सुरक्षित रेस्क्यू और एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार तक पहुंचाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रमों में चिकित्सकों स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
Spread the love