प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। दिनांक 3 मई 2026 को वादीया निवासी चावमंडी कोतवाली गंगनहर रुड़की द्वारा अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा वाशिंग मशीन गैस चूल्हा और चांदी की पाजेब चोरी किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर चोरी के सामान की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 5 मई 2026 को पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड स्थित अंग्रेजों के कब्रिस्तान के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव पुत्र प्रकाश सिंह निवासी चानमंडी कोतवाली गंगनहर रुड़की उम्र 25 वर्ष तथा अनुज पुत्र अमर सिंह निवासी चावमंडी कोतवाली गंगनहर रुड़की उम्र 34 वर्ष शामिल हैं। बरामद सामान में एक वाशिंग मशीन एक गैस चूल्हा एक जोड़ी पाजेब और एक चैन शामिल है। पुलिस टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक संजीव चौहान उप निरीक्षक हरीश गैरोला हेड कांस्टेबल संदीप कुमार हेड कांस्टेबल ज्ञान चंद्र।
Spread the love