प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली में दूरस्थ गांवों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने को लेकर प्रशासन ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत प्रस्तावित मोटर मार्गों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों प्रस्तावित मोटर मार्गों की प्रगति तथा संस्तुति संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि प्रस्तावित मोटर मार्गों की संस्तुति चयन समिति से शीघ्र कराकर आगे की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क सुविधा का लाभ जल्द से जल्द ग्रामीणों तक पहुंच सके। बैठक में अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग अल्लादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 15 किलोमीटर लक्ष्य के सापेक्ष 35.40 किलोमीटर मोटर मार्गों तथा उच्चीकरण के लिए निर्धारित 3 किलोमीटर लक्ष्य के सापेक्ष 5.50 किलोमीटर मोटर मार्गों के प्रस्ताव चयन समिति के समक्ष संस्तुति के लिए प्रस्तुत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दूरस्थ और छोटी आबादी वाले गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन स्वास्थ्य सेवाओं शिक्षा और बाजार तक पहुंच को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love