Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती शिशु मंदिर मढ़ी चौरास के 118 विद्यार्थियों ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित खगोल भौतिकी नभोमंडल का शैक्षिक भ्रमण किया। यह विशेष कार्यक्रम आईकार्ड और खगोल भौतिकी नभोमंडल द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशन में संचालित स्टूडेंट आउटरीच कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान आकाशीय पिंडों ग्रहों तारों और ब्रह्मांड से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने आधुनिक दूरबीनों की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ सौरमंडल और अंतरिक्ष की रोचक दुनिया को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईकार्ड के संयोजक प्रो.हेमवती नंदन भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो.टी.सी.उपाध्याय डॉ.संजय उपाध्याय सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य नवीन रावत भौतिकी विभाग के शोधार्थी तथा विद्यालय के आचार्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं खगोल अध्ययन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.शुभ्रा काला डॉ.विवेक शर्मा डॉ.सुनील कुमार डॉ.आशीष बहुगुणा डॉ.डिगर सिंह और डॉ.सुरेंद्र पुरी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp