प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जनपदभर में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। श्रीनगर लक्ष्मणझूला और कोटद्वार पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म के खिलाफ अभियान चलाते हुए सख्त चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों को रोककर जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही कई वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म हटवाई गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने सड़क सुरक्षा बनाए रखने और यात्रा के दौरान जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए भी जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ब्लैक फिल्म लगे वाहन सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा पैदा करते हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें ताकि चारधाम यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चाहे वाहन सामान्य हो या लग्जरी कार नियम सभी के लिए समान हैं और उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love