प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से स्थापित प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और स्वामी यतीश्वरानंद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर योद्धा थे जिन्होंने संघर्ष का मार्ग चुना और कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे वीरों के त्याग और संघर्ष के कारण ही आज देश में लोकतंत्र और जनता का शासन स्थापित है। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को उनके शौर्य बलिदान और संघर्षों की याद दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। यदि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में समझौता कर लिया होता तो देश में विदेशी ताकतों का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप को प्रेरणास्रोत बनाकर राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में चौहान राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान चौहान क्षेत्रीय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह महामंत्री रविंद्र चौहान चेयरमैन साधुराम चौहान विजय चौहान महंत राममुनि डॉ.जयपाल सिंह चौहान सुनील सैनी नेत्रपाल सिंह चौहान ग्राम प्रधान शिवानी चौहान ज्योति चौहान सतीश चौहान वेदपाल राणा कृष्णपाल चौहान यशपाल चौहान अशोक राणा नरेश भगत जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान सोनी चौहान शीषमा चौहान विशेष चौहान आदेश चौहान सुशील पंवार संजय सरदार ऋषिपाल कश्यप सरदार करण सिंह सुभाष चौहान श्रवण चौहान धर्मेंद्र प्रधान कोमल चौहान अशोक चौहान मेघपाल चौहान कुंवरपाल सोहनवीर पाल सचिन चौहान त्रिलोक चौहान मांगेराम प्रधान डॉ.सोहमवीर नरेश चौहान रामवीर चौहान अर्जुन प्रधान मास्टर धर्मेंद्र चौहान श्यामसुंदर चौहान अंकित चौहान गुरबाज सिंह राजपाल भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Spread the love