प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और आपसी विवाद करने के आरोप में सात महिलाओं को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है जो शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम शिवमूर्ति चौक रेलवे गेट के पास होटल ढाबों और धर्मशालाओं की चेकिंग तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान रेलवे गेट के सामने दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज और मारपीट करती दिखाई दीं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। शांति व्यवस्था भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की सात महिलाओं को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हिरासत में ली गई महिलाओं में एक महिला निवासी काला गेट केबिन केयर रोशनाबाद थाना सिडकुल मूल निवासी ग्राम कलसिया थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश दूसरी महिला निवासी झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार मूल निवासी सराय रोहिल्ला दिल्ली तीसरी महिला निवासी कटहरा बाजार थाना ज्वालापुर हरिद्वार मूल निवासी लोनी गाजियाबाद चौथी महिला निवासी केनरा बैंक के पास जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम ऊजा पानीपत हरियाणा पांचवीं महिला निवासी केनरा बैंक के पास जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ छठी महिला निवासी झुग्गी झोपड़ी दुबग्गा लखनऊ तथा सातवीं महिला निवासी किशनचंद का मकान कटहरा बाजार थाना ज्वालापुर हरिद्वार मूल निवासी निमसार थाना टड़ियावां जिला हरदोई उत्तर प्रदेश शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पतवाल महिला उपनिरीक्षक अनीता शर्मा महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह महिला हेड कांस्टेबल शारदा राठी महिला कांस्टेबल शोभा महिला कांस्टेबल अनीता थापा महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा कांस्टेबल आनंद तोमर कांस्टेबल परविंद सिंह और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
Spread the love