Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलौर पुलिस ने गैंग बनाकर अपराध करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से गौकशी के मामलों में लिप्त थे और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बने हुए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बताया कि ग्राम कुमराड़ी निवासी दोनों आरोपी पूर्व में भी गौकशी के मामलों में नामजद रह चुके हैं। लगातार अपराध में संलिप्तता को देखते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर अभियान चलाया गया जिसके बाद दोनों गैंगस्टर अपराधियों को दबोच लिया गया। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू उर्फ रहमान पुत्र दिलशाल निवासी ग्राम कुमराड़ी कोतवाली मंगलौर तथा अनीस पुत्र हमीद निवासी ग्राम कुमराड़ी कोतवाली मंगलौर शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर अपर उपनिरीक्षक श्यामबाबू हेड कांस्टेबल अमित शर्मा कांस्टेबल रोशन तथा पीआरडी जवान संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp