प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य हरिद्वार में तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों द्वारा दिन-रात कार्य कर सड़क पुनर्निर्माण को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए थे कि सीवरेज कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों की मरम्मत हर हाल में जल्द पूरी की जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा को देखते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया था। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 08 मई को पैकेज-01 के अंतर्गत राणा कॉलोनी टाइल रोड पर 32 मीटर, इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड पर 102 मीटर बिरला फार्म सीसी रोड पर 23.8 मीटर तथा भारत माता मंदिर रोड सीसी रोड वाया पीडब्ल्यूडी पर 45 मीटर कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 202.8 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इसी प्रकार पैकेज-02 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक में 19 मीटर गणपति धाम फेज-3 पावर ब्लॉक में 33 मीटर गणपति धाम फेज-3 सीसी रोड में 8 मीटर गुप्ता कॉलोनी सीसी रोड में 41 मीटर तथा मोहन इनक्लेव सीसी रोड में 50 मीटर कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 151 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किया जा रहा है ताकि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
Spread the love