Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सचिव संस्कृत शिक्षा जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने शनिवार को जीएमवीएन गैरसैण में जनगणना से संबंधित चार्ज अधिकारियों की बैठक लेकर प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सचिव ने सभी अधिकारियों को जनगणना कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें जनगणना कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी देते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। सचिव दीपक कुमार ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा 24 मई 2026 से एक सप्ताह पहले ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान सचिव ने शासनादेश के अनुरूप सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कार्यालयों की नाम पट्टिकाएं हिंदी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में भी लिखवाई जाएं। बैठक में एसडीएम अबरार अहमद बीडीओ पवन कंडारी तहसीलदार गैरसैण अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp