Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस पर चंपावत में बिना ठोस मुद्दे के भ्रम और भ्रामक प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जनविरोधी और भ्रामक राजनीति के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता को गुमराह करने असत्य तथ्यों के आधार पर राजनीतिक माहौल खराब करने और विकास कार्यों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है इसलिए वह भ्रम और असत्य तथ्यों के सहारे राजनीतिक माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी और पार्टी की प्राथमिकता जनसेवा विकास तथा राष्ट्रहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से भ्रामक प्रचार और झूठी राजनीति से सतर्क रहने तथा विकास और सुशासन की राजनीति का समर्थन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp