प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दिन-रात सेवा में जुटे पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा पीआरडी जवानों को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। 23 अप्रैल से शुरू हुई बदरीनाथ धाम यात्रा में प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच चमोली पुलिस के जवान लगातार पूरी निष्ठा धैर्य और समर्पण के साथ यात्रियों को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव कराने में जुटे हुए हैं। धाम में दर्शन के लिए कतारों को व्यवस्थित करने वृद्ध और असहाय श्रद्धालुओं की सहायता करने खोया-पाया केंद्र के माध्यम से यात्रियों को राहत पहुंचाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस जवान लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यात्रा के दौरान पुलिस जवानों ने तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है। कपाट खुलने से अब तक पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने खोया-पाया केंद्र और फील्ड ड्यूटी के माध्यम से लगभग 22 लाख रुपये कीमत के 55 मोबाइल फोन 2.50 लाख रुपये की नगदी करीब 2 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर उनके स्वामियों को सुरक्षित लौटाए हैं। इसके अलावा भीड़ के बीच अपनों से बिछड़े 48 लोगों को भी पुलिस ने खोजकर उनके परिजनों से मिलवाया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल ड्यूटी नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा मानवता संवेदनशीलता और समर्पण के साथ किया गया कार्य सराहनीय है। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और उनके चेहरे की मुस्कान ही पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के विनम्र व्यवहार तत्पर सहायता और अनुशासित कार्यशैली से पुलिस की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के कारण बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भारी भीड़ के बावजूद पुलिस जवान जिस धैर्य और सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जवानों की सतर्कता और सेवा भावना ने धाम की गरिमा को और बढ़ाया है। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट आईटीबीपी योगेश्वर जोशी पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक होशियार पंखोली पुलिस उपाधीक्षक भावना केंथोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love