प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना सिडकुल क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग और हो-हल्ला कर लोगों को परेशान करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया। 10 और 11 मई 2026 की रात थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग कर रहे थे जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद आरोपी नहीं माने जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने राहुल पाल पुत्र रमेश पाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल रजनीश सैनी पुत्र छत्रप्रकाश सैनी निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश हाल निवासी चौहान मार्केट सिडकुल तथा शौकिंदर पुत्र श्रीपाल निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सीता विहार कॉलोनी महादेवपुरम सिडकुल के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी तथा कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।
Spread the love