Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वांछित और इनामी आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम शान्तरशाह कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार को पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।‌ पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नाबालिग से दुराचार से जुड़े मामले में कार्रवाई की जा रही है तथा उसे गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार उपनिरीक्षक ज्योति नेगी कांस्टेबल अंकित कुमार कांस्टेबल नितुल यादव तथा होमगार्ड प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp