प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने ग्राम लखनौता में शांति व्यवस्था भंग करने वाले छह लोगों को हिरासत में लिया है। 10 मई 2026 को ग्राम लखनौता में दो पक्षों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हो-हल्ला करते हुए आपस में झगड़े पर आमादा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने भी बात नहीं मानी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अजय पुत्र रामप्रसाद सोहन पुत्र सुशील विनित पुत्र संजीत विशांत पुत्र नारायण अक्षय पुत्र श्याम सिंह तथा अमन पुत्र नारायण निवासी ग्राम लखनौता कोतवाली झबरेड़ा जिला हरिद्वार को हिरासत में लेकर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार कांस्टेबल रणवीर कांस्टेबल कुंवर तथा होमगार्ड अनिल शामिल रहे।
