Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा से लौटते समय लापता हुई महिला को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। महिला अपने पति के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए गई थी और वापसी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने पर वह अलग होकर चली गई थी। बाद में परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला की तलाश के लिए गुहार लगाई थी। 6 मई 2026 को शिकायतकर्ता मनीष अग्रहरि पुत्र दलीप अग्रहरि निवासी मछरिया रोड थाना नोबस्ता कानपुर उत्तर प्रदेश ने कोतवाली लक्सर में सूचना दी कि उनकी पत्नी प्रज्ञा उम्र 28 वर्ष लापता हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मैनुअल और तकनीकी सहायता के माध्यम से लगातार खोजबीन करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने महिला को बेगूसराय बिहार से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि केदारनाथ यात्रा से लौटते समय देहरादून में पति से विवाद हो गया था जिसके बाद वह ट्रेन यात्रा के दौरान अलग होकर चली गई थी। महिला की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद की स्थिति में जल्दबाजी में घर छोड़ने या कहीं चले जाने के बजाय परिजनों और करीबी लोगों की मदद लें। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी उपनिरीक्षक नितिन चौहान उपनिरीक्षक विपिन कुमार हेड कांस्टेबल विनोद कुमार रियाज अली कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट महिला कांस्टेबल रीतू शर्मा तथा एसओजी टीम रुड़की शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp