प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली भगवानपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के अंतर्गत वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम डंघेडा थाना नागल जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा हुसैन उर्फ हसनैन पुत्र मन्सूर निवासी गागलहेड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मोहन कुमार के विरुद्ध एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज था जबकि हुसैन उर्फ हसनैन के विरुद्ध भी एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सेमवाल कांस्टेबल संदीप राणा एवं कांस्टेबल आसिफ अली शामिल रहे
