प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार शहर में सिवरेज कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद निर्माण एजेंसियां दिन-रात काम कर सड़क पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने में जुटी हैं जिससे स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु या स्थानीय नागरिक को दिक्कत न हो इसके लिए सभी निर्माण कार्य त्वरित गति से पूरे किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन सड़कों को सीवरेज कार्य के लिए खोदा गया है उनकी मरम्मत हर हाल में जल्द पूरी की जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत 10 मई को कई स्थानों पर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य पूरे किए गए। पैकेज-01 के तहत इंद्रा एनक्लेव टाइल्स रोड पर 32 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं पैकेज-02 के अंतर्गत लोक सेवा आयोग सीसी रोड पर 15 मीटर मोहन इंक्लेव सीसी रोड पर 25 मीटर गुप्ता कॉलोनी सीसी रोड पर 33 मीटर तथा त्रिलोक नगर में पेवर ब्लॉक का 25 मीटर कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 98 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य लगातार दिन-रात किए जा रहे हैं ताकि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासन का कहना है कि सड़क मरम्मत कार्यों के पूरा होने से स्थानीय व्यापारियों क्षेत्रीय जनता और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।
Spread the love