प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में नशे और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में कोतवाली चंबा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवाल गांव क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 22 किलो अवैध पोपी/पोस्त बरामद की। पुलिस को 10 मई 2026 को अवैध अफीम और पोपी/पोस्त की खेती की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक चंबा विपिन बहुगुणा को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। 11 मई 2026 को पुलिस राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटवाल गांव क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन खेतों में अवैध अफीम की खड़ी फसल और पांच खेतों में कटी हुई पोस्त की फसल पाई गई। जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि अभियुक्त अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह और अन्य के नाम दर्ज है। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के घर के बाहर रखे दो प्लास्टिक के कट्टों से लगभग 22 किलोग्राम अवैध पोपी/पोस्त बरामद की गई। इसमें 3 किलो 638 ग्राम सूखी पोपी डोडा और 18 किलो 480 ग्राम कच्ची पोपी डोडा शामिल है। बरामद माल को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया तथा परीक्षण के लिए नमूने सुरक्षित किए गए। पूछताछ में अभियुक्त के परिजनों ने बताया कि अवैध खेती और बरामद पोस्त का संचालन अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह द्वारा किया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभियुक्त मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। तहसीलदार धीरज राणा ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मौके पर खड़ी अवैध अफीम की फसल को नष्ट करवाया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य सुरक्षित किए गए। पुलिस को मौके से अवैध अफीम खेती के गूगल कोऑर्डिनेट्स 30.339010, 78.281769 भी प्राप्त हुए हैं। इस मामले में अभियुक्त अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह निवासी हटवाल गांव पट्टी सकलाना टिहरी गढ़वाल के खिलाफ कोतवाली चंबा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सामूहिक सहयोग मिल सके। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा उपनिरीक्षक मनोज ममंगाई अपर उपनिरीक्षक धीरेन्द्र नेगी उपनिरीक्षक जय कुमार तहसीलदार धीरज राणा राजस्व उपनिरीक्षक राकेश सेमवाल सहित पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।
Spread the love