प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व -1000 Years of Unbroken Faith कार्यक्रम के क्रम में आज श्री केदारनाथ धाम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात के सोमनाथ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। श्री केदारनाथ मंदिर परिसर आस्था पथ तथा टोकन काउंटर में लगाए गए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान सोमनाथ मंदिर की गौरवशाली परंपरा भारतीय सांस्कृतिक विरासत एवं सनातन आस्था से जुड़े संदेशों का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ धाम में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी लाइव प्रसारण को देखा तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से देश की सांस्कृतिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना के संदेश को आत्मसात किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1026 ई.में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन भारत की अटूट आस्था सांस्कृतिक स्वाभिमान एवं सनातन परंपरा की अविचलित यात्रा का प्रतीक माना जा रहा है।
Spread the love