प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत के संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र पद पर स्थानांतरण होने पर विकास भवन में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सरल व्यवहार सकारात्मक सोच और जनहितकारी कार्यशैली की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी का अभिनंदन किया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि गिरीश गुणवंत के साथ कार्य करने का अनुभव अत्यंत प्रेरणादायी और सीख देने वाला रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वाधिक विकासखंडों वाले पौड़ी जनपद में उन्होंने लगातार दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं को नजदीक से समझा और समाधानोन्मुख कार्यशैली के साथ उनका निराकरण कराया। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सदैव मार्गदर्शन दिया जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ और विकास कार्यों को गति मिली। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी का सरल व्यवहार जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और सकारात्मक नेतृत्व हमेशा याद रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी अपनी कार्यक्षमता से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने अपने संबोधन में कहा कि पौड़ी जनपद में बिताया गया समय उनके प्रशासनिक जीवन का सबसे बेहतर और यादगार कार्यकाल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का सामान्य हिस्सा है लेकिन पौड़ी के लोगों का स्नेह और यहां कार्य करने का अनुभव हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास विभाग में कार्य करने से जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका तनावमुक्त रहकर समस्याओं का समाधान करना टीम के लिए प्रेरणादायी है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में धैर्य सहजता और व्यवहार कुशलता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही पौड़ी की जलवायु को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गिरीश गुणवंत ने हमेशा आमजन और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी। उनके पारदर्शी नेतृत्व और परिश्रम से विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा जा सका। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल बीडीओ थलीसैंण टीकाराम पुरोहित तथा दुगड्डा विद्यादत्त रतूड़ी सहित कई अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और मुख्य विकास अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन स्वजल परियोजना प्रबंधक दीपक रावत ने किया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना के साथ जनहित में कार्य करते रहने का संदेश दिया। समारोह में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love