प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए मदर्स डे समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे परिसर में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा। समारोह के दौरान माताओं और बच्चों ने संयुक्त रूप से नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों के उत्साह और माताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था जहां माताओं और बच्चों के बीच स्नेह प्रेम और अपनत्व की भावनाएं साफ दिखाई दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना और बच्चों के साथ उनके मजबूत रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाना था। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को जलपान वितरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मदर्स डे समारोह ने सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और कार्यक्रम का समापन खुशनुमा माहौल में हुआ।
Spread the love